फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत तीन ने किया नामांकन, कांग्रेस के जुलूस में उड़ी आचार संहिता की धज्जियां

Thu, 15 Oct 2020 09:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के
प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में खूब नारे लगाए। उधर, एक उम्मीदवार
ने पर्चा भी लिया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता.बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार चक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में खूब नारे लगाए। उधर, एक उम्मीदवार ने पर्चा भी लिया। इस मौके पर काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
विज्ञापन



हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचीं। रोक के बावजूद जुलूस, नारेबाजी से आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हुआ। पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।  

भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार भगवान सिंह ने सबसे पहले अपना पर्चा दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता बबली ने भी अपना नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी की महिला प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल भी पहुंची थीं। नामांकन के समय भारी संख्या में कांग्रेसी समर्थक नजर आए, जो जुलूस के रूप में तहसील तक नारे लगाते हुए पहुंचे थे। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की तरफ से संजीव कुमार चक पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे और अपना नामांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बहुजन समाज पार्टी ने किसी प्रकार का जुलूस आदि नहीं निकाला। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ मात्र दो ही लोगों को जाने की इजाजत दी गई। इससे पूर्व सभी को सैनिटाइज कराया गया। वहीं एक उम्मीदवार ने पर्चा लिया। नामांकन प्रक्रिया में भारी संख्या में समर्थकों के आने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी तैनात रही। 

सैकड़ों की संख्या में नारेबाजी करते पहुंचे कांग्रेस समर्थक

बुधवार दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहलता नामांकन करने के लिए तहसील पहुंची। नामांकन करने के लिए भारी भरकम जुलूस के साथ समर्थकों को लेकर निकली। जुलूस मे न सिर्फ कई गाड़ियां थी बल्कि बड़ी संख्या में बैनर, पोस्टर लिए समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन स्थल से 200 मीटर पूर्व ही समर्थकों को राके जाने की व्यवस्था की थी। पुलिस ने रोकने के बावजूद समर्थक तहसील के गेट तक पहुंच गए तथा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। जुलूस में बड़ी संख्या में गाड़ियों व भीड़ के चलते जाम लग गया। 


निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने भारी समर्थकों के साथ जुलूस निकाला है जो चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना है। प्रत्याशी के विरुद्ध थाने में चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया जा रहा है।  देवेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें