फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनाव: रणनीति बनाने में जुटी भाजपा, बंसल ने दिए कार्यकर्ताओं को निर्देश

Mon, 05 Oct 2020 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • भाजपा की संगठनात्मक बैठक में मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों को दिए गए निर्देश
  • प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा- पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी भाजपा 
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रणनीति बनाने में जुटी है। इसी सिलसिले में रविवार को फिरोजाबाद में भाजपा नेताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और जिला पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी दमदारी से उपचुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

 
बंसल ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद हर प्रदेश में विकास किया गया। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी और क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनसे सुझाव मांगे। 


बैठक में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और विधानसभा प्रभारी बीएल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, ब्रजक्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, डॉ मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी, महापौर नूतन राठौर, जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले आदि रहे। 
विज्ञापन


प्रत्याशी बनाए जाने को इन लोगों ने दिए आवेदन

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल को टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आगरा की सलोनी बघेल, अंजुला माहौर, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार, जगन सेठ, लाखन सिंह सीडीओ, राकेश शंखवार, रंजना चक, नीलम दिवाकर, ब्रह्मदत्त दिवाकर, भंवर सिंह धनगर, ओमप्रकाश चक, रामसेवक बैद्य, रामतीरथ चक ने आवेदन किए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें