फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वन में रहतीं तुलसा और मंदिर रहते राम...

विज्ञापन
बाह: कार्तिक स्नान करने वाली महिला और युवतियों ने तुलसी और सालिगराम की करी पूजा
विज्ञापन
बाह। कार्तिक मास का स्नान व्रत रखने वाली महिलाओं और युवतियों ने मंगलवार को बाह व जैतपुर क्षेत्र के देवालयों में पहुंचकर श्रद्धा के साथ तुलसी पूजन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ब्रज के पारंपरिक गीत—‘रहती नाय तुलसा राम के बिना, घबराय गईं तुलसा राम के बिना...’, ‘तुलसा महारानी नमो नमो, हरि की पटरानी नमो नमो’, ‘क्वारी गावै घर वर पावै, तिरनी गावै पुतर खिलावै’ और ‘वन में रहतीं तुलसा और मंदिर रहते राम, सिंहासन पै विराजै म्हारौ सालिगराम...’ गाते हुए तुलसी माता को चुनरी ओढ़ाई।
विज्ञापन

जरार की उपासना, लक्ष्मी, मोहिनी, रागिनी तथा बिजौली की किरन, सविता, रेखा और ममता ने बताया उन्होंने सुबह तड़के स्नान के बाद देवालयों और घरों के गमलों में लगे तुलसी के पौधों की साफ-सफाई की। इसके बाद तुलसी माता को चुनरी ओढ़ाकर माला, कलावा तथा चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, सिंदूर और पायल जैसी श्रृंगार सामग्री अर्पित की गई। शालिग्राम की स्थापना कर मंगल गीतों के बीच पूजा-अर्चना की गई। तुलसी के पौधे की 108 परिक्रमा लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर प्रसाद ग्रहण किया। लोक मान्यता के अनुसार, कार्तिक स्नान का व्रत करने से अविवाहित युवतियों को योग्य वर की प्राप्ति होती है। महिलाओं की सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें