फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने, पुलिस ने बताई चौंकाने वाली वजह...जिसके कारण मारी गई गुलफाम को गोली

Sat, 26 Apr 2025 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मुस्लिम युवक गुलफाम की हत्या का सच पुलिस ने पता कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
मुस्लिम युवक की हत्या का सच आया सामने - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शिल्पग्राम के नजदीक ताजनगरी में रेस्तरां संचालक के भाई गुलफाम हत्याकांड के बाद सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश थी। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दवाब में आ गई थी। वीडियो पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाया गया था। अब पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। ताजगंज के एक गांव के दो युवकों ने हत्या की है। उनकी पहचान हो गई है। दोनों घरों से फरार हैं।
विज्ञापन


यहां हुई थी वारदात
ताजगंज के कोलिहाई, संजय कालोनी निवासी गुलफाम की बुधवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने चचेरे भाई शाहिद के रेस्तरां को बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए थे। दो ने गोलियां चलाई थीं। एक गोली गुलफाम को लगी थी, जबकि दूसरी सैफ अली को लगी थी। हत्याकांड के बाद एक वीडियो वायरल किया गया, जिसमें दो युवकों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की बात कहते हुए हत्या करने की बात कही थी।

इस वीडियो के वायरल होने से पुलिस दवाब में आ गई। पुलिस ने वीडियो की सत्यता जानने और इसे डिलीट कराने के लिए मेटा से भी संपर्क किया था। अज्ञात दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई। मृतक के परिजन भी वीडियो को झूठा ही मान रहे थे।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में दो मुस्लिम युवकों की हत्या, कथित हिंदू संगठन का दावा झूठा...एक की गई जान, पुलिस की ये चेतावनी


 

सीसीटीवी में नजर आया संदिग्ध
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तीन संदिग्ध नजर आ गए। हत्यारोपी एक बाइक पर आए थे। घटना से पहले एक युवक ने रेकी भी की थी। पुलिस हत्यारोपियों के घर तक पहुंची, तब तक वे फरार हो चुके थे।

पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों हत्यारोपी राजस्थान की ओर भागे हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने उनके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को गुलफाम से पुराना विवाद होने की बात बताई है। इंस्टा की आईडी से बनाए गए वीडियो को हटा दिया गया है। इस वीडियो को बनाने का मकसद पुलिस को गुमराह करना था।

ये भी पढ़ें -  आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, अगले दो दिन के लिए अलर्ट जारी; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल
 
विज्ञापन

हत्यारोपियों के दोस्त भी भागे
हत्याकांड के बाद पुलिस ने ताजगंज के गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी। हत्यारोपियों के तीनों घरों से परिजन भी भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया। मगर पुलिस ने एक दोस्त को पकड़ा तो बाकी अपने घरों से भाग निकले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें