फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजमहल के पास लावारिस कनस्तर से एक घंटे मचा रहा हड़कंप, जांच में निकले चिप्स और अचार

Sat, 03 Apr 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कनस्तर को रस्सी के सहारे खींचता बीडीएस का सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में ताजमहल के पास पुरानी मंडी चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ के पीछे शुक्रवार दोपहर को लावारिस कनस्तर से एक घंटे हड़कंप मचा रहा। कनस्तर ऊपर से ताला लगाकर बंद किया गया था। पुलिस ने कनस्तर के पास से लोगों को हटा दिया। रास्ता भी रोका गया। एक घंटे बाद बम निरोधक दस्ते ने कनस्तर खोला तो उसमें अचार, चिप्स और मसाले निकले। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


पुरानी मंडी चौराहे पर पर्यटन पुलिस के बूथ के पीछे एक टीन का कनस्तर रखा हुआ था। इसका ऊपर से ताला लगा था। दोपहर डेढ़ बजे एक राहगीर की नजर पड़ गई। कनस्तर में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु होने की आशंका पर राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। थाना ताजगंज की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कनस्तर के आसपास से लोगों को हटा दिया। 

एक तरफ का रास्ता भी रोक दिया गया। बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। 15 मिनट जांच के बाद किसी तरह का विस्फोटक नहीं होने की पुष्टि हुई। इस पर दस्ता कनस्तर को एकांत स्थान पर उठाकर ले जाया गया। इस दौरान रास्ते पर यातायात भी रुका रहा। इससे कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कनस्तर में अचार, चिप्स, नमक, मसाले, गिलास रखे हुए थे। आशंका है कि किसी विक्रेता का सामान था। वह रखकर भूल गया है। यह किसका है, पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें