फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रंप के टैरिफ से कारोबार को झटका, जीएसटी पर लगीं व्यापारियों की निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50 फीसदी टैरिफ से कारोबार को झटका लगा है। इससे आगरा का जूता, कपड़ा समेत अन्य व्यापार भी अछूता नहीं है। ऐसे में उद्यमियों की आस सरकार पर टिकी है। व्यापारियों की चिंता को देखते हुए अंतरिम वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली में बैठक कर सब्सिडी की आस जगाई है। महंगे जूतों पर जीएसटी में भी राहत मिल सकती है। आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि अमेरिका में आगरा से करीब 200 करोड़ रुपये का जूता का कारोबार होता है। ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ से अभी सीधे प्रभाव पड़ेगा। इस पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 4 अगस्त को दिल्ली में आगरा के जूता उद्यमियों से लंबी चर्चा की। इसमें उनके साथ मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी दबाव को कम करने के लिए सरकार कई वैकल्पिक योजना बना रही है। भविष्य में इसका समाधान जरूर निकलेगा। उन्होंने उद्यमियों को सब्सिडी और महंगे जूतों पर जीएसटी कम करने की भी आस जगाई है। जीएसटी के संबंध में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से वार्ता करने का भी भरोसा दिया है।
विज्ञापन


धैर्य की जरूरत, लंबा खिंचने की उम्मीद नहीं- एफमैक के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता का कहना है कि 50 फीसदी टैरिफ से आगरा के जूता कारोबार पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा, लेकिन अभी धैर्य बरतने की जरूरत है। टैरिफ का असर अमेरिका पर भी पड़ेगा। सरकार बेहद गंभीर है। अभी वैट एंड वॉच की स्थिति ही बेहतर है।

जूता कारोबार पर पड़ेगा सीधा असर- जूता व्यवसायी राजेश खुराना का कहना है कि अमेरिका के मुकाबले आगरा का जूता सस्ता और गुणवत्तापरक है। 50 फीसदी टैरिफ से इसकी कीमत बढ़ेगी और महंगा हो जाएगा। इससे जूता की बिक्री पर सीधा असर पर पड़ेगा। सरकार को इसका तोड़ निकालना चाहिए।
विज्ञापन


कपड़ा महंगा होने पर कारोबार पर सीधा प्रभाव- उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार संगठन के महामंत्री टीएन अग्रवाल ने बताया कि यहां से टीशर्ट, शर्ट, जींस समेत अन्य रेडिमेड कपड़ों को एक्सपोर्टर अपना मार्का लगाकर अमेरिका व्यापार करते हैं। यहां का कपड़ा सस्ता होने से अमेरिकी खरीदते थे, महंगा होने पर व्यापार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें