फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीक्षांत समारोह में मेधावियों पर होगी मेडल वर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को होगा। समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावियों की सूची भी तैयार हो चुकी है। इसके लिए छह मेडल और जोड़े गए हैं। अब समारोह में 118 मेडल वितरण किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह की तैयारियाें के लिए 22 समितियां बनाई हैं। समितियों के प्रभारी ने समीक्षा बैठक कर तैयारियों को परखा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि दीक्षांत समारोह की पहली सूची में 87, दूसरी में 21, तीसरी में 4 और अब चौथी सूची में 6 मेडल शामिल किए हैं। अब 118 मेडल वितरित किए जाएंगे। इनकी सूची भी जारी कर दी है। इन पर 7 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं। किसी ने भी मेधावियों के नाम पर आपत्ति नहीं दर्ज कराई है, कुछ अन्य सामान्य आपत्तियां हैं। इनका समाधान करा दिया जाएगा। शुक्रवार को मेधावियों और पदकों की अंतिम सूची जारी की जाएगी, इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


22 समितियां बनाई, तैयारियाें की समीक्षा- 20 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए 22 समितियां बनाई हैं। इनके पर्यवेक्षक के साथ तीन सदस्य भी बनाए हैं। इसमें अतिथियों, मेधावियों की सूची बनाई जा रही है। पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पोशाक वितरण समेत अन्य की भी समीक्षा की है।

मेधावियों की डिग्री-अंकतालिका तैयार- समारोह में 118 मेडल दिए जाएंगे, इनके मेधावियों की डिग्री, अंकतालिका तैयार हो गई हैं। बीते सप्ताह अंकतालिकाएं कॉलेज संचालक प्राप्त कर चुके हैं। 60 हजार डिग्रियों की छपाई भी हो गई है। मेधावियों को राज्यपाल और मुख्य अतिथि मंच पर मेडल के साथ शैक्षणिक दस्तावेज भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


नामों में गड़बड़ी की आईं तीन आपत्तियां- डीन एकेडमिक प्रो. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि तीन आपत्तियां आई हैं, जिनमें मेधावियाें ने नामों की स्पेलिंग में गड़बड़ी की शिकायत की है। इस पर अंकतालिका, डिग्री और सूची में नाम की स्पेलिंग को ठीक कराया जा रहा है। इसके अलावा मेडल या इसके मेधावी पर किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें