फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: ट्रक ने बाइक से जा रहे सेवानिवृत सैनिक को रौंदा , मौत के बाद हंगामा, एंबुलेंस में तोड़फोड़ 

Sat, 30 Apr 2022 06:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मिरहची कस्बे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत सैनिक की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने  एटा-कासगंज मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान एक एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालातों पर काबू पाया।   
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मिरहची कस्बा में आज सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार फौजी को टक्कर मारने के बाद एक अन्य स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसे में फौजी की मौत हो गई, जिससे गुस्साए लोगों ने एटा-कासगंज मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान जमकर हंगाम हुआ। लोगों  के गुस्से का शिकार एक एंबुलेंस हो गई, जिस पर पथराव कर शीशे चकनाचूर कर दिए गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों से भी नोकझोंक हो गई। 

विज्ञापन


मिरहची कस्बा में बीच चौराहे पर एक बेकाबू ट्रक ने शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे बाइक और स्कूटी सवारों को रौंद दिया, जिसमें बाइक सवार रिटायर्ड फौजी छोटेलाल (65) निवासी रसूलपुर बढ़ौली, मिरहची की मौत हो गई। स्कूटी सवार दिव्यांग पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने एटा कासगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। वहां पहुंची एंबुलेंस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए और चालक की पिटाई कर दी। 

छोटेलाल कासगंज के एक स्कूल में शिक्षक अभिवावक बैठक के बाद वापस घर लौट रहे थे। वह कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से ट्रक ने रौंद दिया। इसके बाद चालक ट्रक को भगाने लगा। चंद कदम की दूरी पर रसूलपुर बढ़ौली निवासी स्कूटी चालक पप्पू को टक्कर मार दी। इससे वह  गंभीर घायल हो गया। लोगों की सूचना पर थाना पुलिस ने ट्रक को कासगंज रोड पर थाने के पास रुकवाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


उधर रिटायर्ड फौजी की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। सदर एसडीएम शिवकुमार, सीओ सदर राघवेंद्र सिंह सहित सर्किल के पुलिस थानों का फोर्स पहुंच गया। ग्रामीणों का आरोप था कि दुघर्टना के 45 मिनट बाद थाना पुलिस व एंबुलेंस मौके पर आई है। अगर समय से आते तो शायद छोटेलाल की जान बच जाती। सीओ सदर  राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ग्रामीणों ने आक्रोश में जाम लगा दिया था, समझाकर खुलवा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें