फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटा ट्रक

Mon, 05 Jun 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल।
विज्ञापन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात टायर फटने के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राजस्थान अलवर के थाना गाजी क्षेत्र निवासी राजेश कुमार ट्रक चालक है। शनिवार को वह ट्रक में एक कंपनी के टाइल्स लादकर आगरा से लखनऊ ले जा रहा था। देर शाम ट्रक जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया। टायर फटने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर मार्ग पर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मार्ग पर बिखरे टूटे टायल्स आदि हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें