फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: हाईवे पर बेकाबू हुआ ट्रक, वाहनों को मारी टक्कर; मची अफरा-तफरी

Mon, 06 Nov 2023 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिकंदरा में मंडी के सामने फ्लाईओवर पर ट्रक बेकाबू हो गया।  कास समेत कई वाहनों के चपेट में लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
 
विज्ञापन
हाईवे पर बेकाबू हुआ ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर मंडी फ्लाईओवर के पास रविवार शाम को एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। कार समेत कई वाहनों में टक्कर मार दी। रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ के मार्ग पर आ गया। इससे अफरातफरी मच गई और हाईवे पर वाहन रुक गए। काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची ने ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। क्रेन की मदद से ट्रक हटाया गया।
विज्ञापन


घटना शाम तकरीबन 6:45 बजे की है। खंदारी की ओर से ट्रक जा रहा था। सिकंदरा में मंडी के पास फ्लाईओवर पर ट्रक अनियंत्रित हो गया। उसने एक विधायक लिखी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद और वाहनों को टक्कर मारकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ पहुंच गया। इससे ट्रक का केबिन वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि चालक का नाम कुंवर है। वह फरह का रहने वाला है। उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें