फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूटकांड के आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में एक लहसुन से लदा ट्रक लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी। न्यायालय में हाजिर और गिरफ्तार न होने पर न्यायालय से आदेश जारी किए गए हैं। जल्द ही पुलिस कार्रवाई को अमल में लाएगी।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र से 18 दिसंबर को लाखों कीमत का लहसुन लादकर जा रहे एक ट्रक को कन्नौज क्षेत्र में लूट लिया गया था। उक्त घटना का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने बदमाश विकास, मोहित निवासी नगला हार, अरविंद उर्फ सेंटा निवासी गुलाबपुर थाना दन्नाहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक लुटेरा सुनील उर्फ सेठी निवासी नगला कांधर थाना एलाऊ अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। आरोपी ने अभी तक न्यायालय में भी सरेंडर नहीं किया है। थाना पुलिस की ओर से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर न्यायालय ने आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें