फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: न्यू दक्षिण बाईपास से नीचे खाई में गिरा ट्रक,  एक घंटे तक फंसे रहे चालक और परिचालक; ऐसे किए गए रेस्क्यू

Sat, 23 Mar 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

न्यू दक्षिण बाईपास से ओवर ब्रिज से ट्रक अनियंत्रित होकर 50 फीटे नीचे गिरा। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
न्यू दक्षिण बाईपास से नीचे खाई में गिरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक एक ट्रक पानीपत से इंदौर प्लास्टिक दाना लेकर जा रहा था। भांडई रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक करीब सुबह 6 बजे एक ट्रक पानीपत से इंदौर प्लास्टिक दाना लेकर जा रहा था, इसी बीच ट्रक जैसे ही भांडई रेलवे स्टेशन और कुठाबली गांव के बीच पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 40-50 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल रूम घटना की जानकारी दी। पीआरबी, ककुआ चौकी प्रभारी रमित आर्य पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हाइड्रा की मदद से करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक और परिचालक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


चालक पदम धाकड़ और अरमान खान निवासी मध्य प्रदेश, गाड़ी लेकर पानीपत से इंदौर जा रहे थे। इस हादसे में पदम के गंभीर चोटें पहुंची है। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि दोनों घायलों अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें