फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव अचलपुर निवासी ट्रक चालक का शव शुक्रवार की देररात नीम के पेड़ पर लटका मिला। वह खेत पर सोने के लिए गया था। पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

21 वर्षीय अजीत मिश्रा शुक्रवार को रात करीब 9:30 बजे खाना खाने के बाद खेत पर सोने के लिए चला गया। देर रात परिजन को जानकारी मिली कि उसका शव खेत पर लगे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें