बेवर। थाना क्षेत्र के गांव जिलही के पास मोटा रोड पर बाइक से घर आ रहे किसान को शुक्रवार की रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गांव जिलही निवासी 37 वर्षीय श्याम सिंह की दुकान गांव के बाहर मोटा रोड पर हैं। शुक्रवार की शाम को वह दुकान से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में किसान घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौका पाकर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। श्याम सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में भिजवाया।