फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने दे दी जान: रात में हुई मारपीट, सुबह घर में फंदे पर मिला शव; भाई ने बताया- क्यों की आत्महत्या

Sat, 21 Nov 2026 01:32 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मैनपुरी के औंछा क्षेत्र में 38 वर्षीय ट्रक चालक राकेश बाबू कठेरिया ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई ने जमीन विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि पिटाई से आहत होकर राकेश ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
परिवार के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव ईसई गोपालपुर के रहने वाले एक ट्रक चालक ने शुक्रवार रात घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि गांव में विपक्षी खेत पर कब्जा किए हुए हैं, रात को उन लोगों ने भाई की पिटाई की। जिससे आहत होकर भाई ने जान दे दी। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


गांव ईसई गोपालपुर निवासी 38 वर्षीय राकेश बाबू कठेरिया ट्रक चालक थे, गांव स्थित एक जमीन को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों का विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात राकेश ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया, मृतक के भाई अवनीश कुमार ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है, शुक्रवार रात को विवाद के बाद आरोपी व उसके साथियों ने भाई को पीटा था।

उन्हें शिकायत करने के लिए थाने भी नहीं जाने दिया गया। पिटाई से क्षुब्ध होकर भाई ने जान दे दी। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है, परिजन के आरोप आदि पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें