बाईपास रोड पर ट्रक चालक की पिटाई
लोगों को आता देख भाग गए कार सवार युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड बाईपास पर शनिवार की देर रात एक ट्रक चालक को कार सवारों ने रोक लिया। चालक को उतार कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान खलासी वहां से भाग निकला। राहगीरों को रुकता देख चालक को पीट रहे लोग कार में बैठ कर शहर की ओर भाग निकले।
काेतवाली क्षेत्र में आगरा बाईपास रोड पर शनिवार की रात एक ट्रक करहल चौराहा की ओर से बाईपास रोड आगरा की ओर जा रहा था। ट्रक जब स्टेडियम के पास पहुंचा। तभी पीछे से एक कार ने ओवरटेक कर ट्रक को रुकवा लिया। चालक जब तक कुछ समझ पाता। कार से उतरे लोगों ने गाली गलौज करते हुए चालक को नीचे खींच लिया और पीटना शुरू कर दिया। चालक को पिटता देख ट्रक में मौजूद खलासी भाग निकला। कार सवार लोगों ने उसे भी पकड़ने की कोशिश की लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। बीच रोड पर ट्रक के पास मारपीट होता देख अन्य वाहन रुके तो चालक को पीट रहे लोग कार में बैठ कर शहर की ओर भाग गए। चालक ने बताया कि वह माल लेकर मथुरा जा रहा था। कार सवार काफी दूर से पीछा कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक चालक से मारपीट के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।