आगरा से जूते की डिलीवरी चेन्नई में होनी थी, लेकिन ट्रक चालक पूरा माल लेकर गायब हो गया। ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के थाना मंटोला में ट्रांसपोर्ट कंपनी के आठ लाख रुपये के जूते लेकर दो ट्रक चालक फरार हो गए। ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालक ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के मंदिर वाली गली सेवला जाट निवासी आशवीर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इंदौर कैरियर चेन्नई ट्रांसपोर्ट कपंनी की फ्रेंचाइजी ले रखी है। कार्यालय सदर भट्टी में हैं। आरोप है कि 30 नवंबर को ट्रक चालक सुब्बा और इरशाद उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी से आठ लाख रुपये की कीमत के जूते व अन्य सामान की चेन्नई डिलेवरी देने निकले थे। जाने के बाद ट्रक की लोकेशन के बारे में पूछा तो आरोपियों ने चालान का बहाना बना दिया।
कहा इससे समय पर डिलेवरी नहीं दे सके। बाद में बोले की ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। जल्द मरम्मत कराकर पहुंच जाएंगे। इसके बाद दोनों चालकों ने फोन बंद कर लिए। कंपनी के हेड ऑफिस में संपर्क किया। तब पता चला कि चालकों ने डिलेवरी नहीं दी। गाड़ी मालिक से बात की तो उसने भी कुछ नहीं बताया।