फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पेट्रोल पीने वाले किसान नेता की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती...अधिकारियों से नाराजगी पर उठाया कदम

Fri, 20 Dec 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

विकास भवन में आयोजित किसान समाधान दिवस में समस्याओं की सुनवाई न होने पर पेट्रोल पीने वाले किसान नेता की हालत बिगड़ गई है। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
किसान नेता श्याम सिंह चाहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के किसान नेता श्याम सिंह चाहर की हालत बिगड़ने पर शुक्रवार की सुबह उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने सुनवाई न होने पर बुधवार को पेट्रोल पी लिया था। उधर, नाराज किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार अफसर पर एफआईआर नहीं हुई तो 21 दिसंबर से विकास भवन में धरना दिया जाएगा। 
विज्ञापन


किसान दिवस में समस्याओं का समाधान न होने और सहकारी समितियों के माध्यम से फर्जीवाड़े के आरोप लगाए गए। 21 गोदामों के लिए 4 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया जबकि निर्माण हुआ ही नहीं। एक फर्जी सचिव भी पकड़ा गया था। शिकायत पर उनके नेता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया। 

कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने पेट्रोल पीने का कदम उठाया। नाराजगी जताने वालों में किसान नेता लाखन सिंह त्यागी, दिलीप चौधरी, रामू चाधरी, महताब सिंह, गजेंद्र सिंह, पवन चाहर और राहुल सिंह भी रहे। दूसरी ओर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार अरोड़ा का कहना है कि किसान नेता की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें