फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद, शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था घर

Wed, 27 Feb 2019 10:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
road accident - फोटो : File Photo
विज्ञापन

इटावा रोड पर नगला केहरी के पास एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। सात मार्च को उसकी बरात जानी थी। 

विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के गांव संतोकपुर निवासी 21 वर्षीय आजाद प्रजापति की शादी तय हो गई थी। सात मार्च को बरात कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामपुर जानी थी। बुधवार को आजाद बाइक से रिश्तेदारी में जनपद इटावा के गांव रम्पुरा उमरैन शादी के कार्ड बांटने के लिए गया था। शाम करीब छह बजे जब वह वापस घर लौट रहा था, तभी थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर गांव नगला केहरी के पास कुसमरा की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।

मौसा के यहां रहता था युवक
थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जान गवाने वाला फर्रुखाबाद निवासी आजाद प्रजापति माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता की मौत के बाद वह मौसा के घर पर ही रह रहा था। उसकी शादी तय हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें