फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, महिला की मौत, दो युवक घायल

Mon, 21 May 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
ग्रामीणों को शांत कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के हैंवरा बाईपास चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। इस बीच कुछ युवाओं ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक पर पथराव भी किया। सूचना पर पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने स्थिति को काबू में किया। 

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव रम्पुरा निवासी हरिशंकर शाक्य सोमवार की सुबह गांव निवासी साथी ब्रजेश उर्फ लालू के साथ फसल में छिड़काव के लिए कीटनाशक दवा लेने करहल जा रहा था।
विज्ञापन

जब हरिशंकर घर से चला तो उसकी 47 वर्षीय मां धनकश्री ने भी साथ चलने की बात कही। तीनों बाइक से करहल जा रहे थे। रास्ते में हैंवरा बाईपास चौराहा पर सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 

हादसे में धनकश्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र हरिशंकर और साथी ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। 

लोग चौराहा पर गोल चक्कर बनवाने और सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों को कटवाए जाने की मांग करने लगे। इसी बीच कुछ युवाओं ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

घटनास्थल पर खड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए लोगों ने मांगों को लेकर चौराहा पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी आला अधिकारियों को दी।  

सूचना पर कई थानों का फोर्स, एसडीएम एके मौर्या, सीओ परमानंद पांडेय मौके पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया। 

एसडीएम ने चौराहा पर गोल चक्कर बनवाए जाने और झाड़ियों को कटवाए जाने का आश्वासन दिया। इसके जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें