फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र में भनऊ घाट के पास बुधवार की सुबह एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से झुलस गया, वहीं ट्रक में भी आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बुझा लिया गया, घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव टिसुआदेव निवासी अनिल कुमार ट्रक चालक है। बुधवार को वह ट्रक लेकर अलीगंज के लिए रवाना हुआ था। सुबह जब वह थाना बिछवां क्षेत्र में भनऊ घाट के पास पहुंचा, तभी ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन ट्रक से छू गईं, जिससे ट्रक में आग लग गई और चालक गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने आग को बुझाया और चालक को ट्रक से बाहर निकाला। चालक अनिल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें