फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर के बाद बिजली के खंभे से टकराई रोडवेज बस, छात्र की मौत, दो घायल

Thu, 07 Feb 2019 03:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस
विज्ञापन
आगरा में एनएच-2 पर खंदारी फ्लाईओवर स्थित लॉयर्स कालोनी के कट के पास गुरुवार को एटा डिपो की बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक सहित दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह 11:15 बजे एटा डिपो की बस आईएसबीटी से भगवान टाकीज की ओर जा रही थी। लायर्स कालोनी के कट पर चालक  शेर सिंह ने बस को रोका। तभी पीछे से ट्रक की टक्कर लग गई। टक्कर से बस सर्विस रोड की तरफ लाइट के पोल में जा घुसी, वहीं ट्रक डिवाइडर में जा घुसा। 

पुलिस के मुताबिक, बस में 5-6 लोग सवार थे। बस में चढ़ रहा सनी कुमार (16) पुत्र रामनरेश निवासी नौहारी, थाना अवागढ़, एटा घायल हो गया। उसे राहगीर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो नहीं होता हादसा

हादसे में ट्रक चालक नीटू निवासी मदनपुरा, जसवंत नगर, इटावा और जितेंद्र निवासी किरावली के भी चोट आईं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बस चालक  शेर सिंह भाग खड़ा हुआ। मृतक सनी कुमार दसवीं का छात्र था। वो खंदारी में कोचिंग कर रहा था। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि खंदारी फ्लाईओवर से आगे कट बना हुआ है। यहां पर लोग वाहनों का इंतजार कर रहे थे। तभी सवारियों को बैठाने के लिए चालक ने बस के ब्रेक लगा दिए। बस के पीछे ट्रक तेज गति से आ रहा था। चालक ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक बस से टकरा गया।
 
ट्रक की टक्कर के बाद बस हाईवे से सर्विस रोड की तरफ आ गई थी। उस वक्त सामने से एक टेंपो आ रहा था। उसमें लोग सवार थे। गनीमत रही कि बस पोल से टकराने के बाद रुक नहीं, तो टेंपों से टकरा सकती थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें