आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र से लापता हुई युवती के मोबाइल नंबर से ऐसा मैसेज आया, जिसे पढ़ने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। इस पर पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है।
जगदीशपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले जूता फैक्ट्री कर्मी की 23 वर्षीय बेटी बीए कर चुकी है। वो पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। मंगलवार दोपहर एक बजे वो फार्म भरने के लिए साइबर कैफे पर गई थी।
घरवालों से यह भी कहा कि वह मां की दवा भी लेती हुई आएगी। इसके बाद घर लौटकर नहीं आई। शाम तकरीबन 5:45 बजे युवती के मोबाइल नंबर से उसके भाई के मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसमें आत्महत्या करने जाने के बारे में लिखा था।