आगरा-इटावा स्टेट हाइवे पर रविवार सुबह बाह के खोड किंदरपुरा एवं भदरौली के बीच स्थित पेट्रोलपंप के पास कैंटर और ईको कार में टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कुछ देर के लिए स्टेट हाइवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया। वाहनों का मलबा हटाए जाने के बाद सामान्य हो सका। कार में फंसे घायलों को खिड़की काट कर बाहर निकाला जा सका। एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बाह पर भर्ती कराए गए घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
बाह क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग दिल्ली से ईको कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। इटावा की ओर से कैंटर जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद ईको कार के परखच्चे उड़ गए। कैंटर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने ईको कार में फंसे घायलों को खिड़की काट कर निकाला और एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
हादसे में घायल हुए ईको सवार बटेश्वर के वेदप्रकाश और उनकी पत्नी ललिता, दोदापुरा की मढैया गांव के विवेक, मिडकौली के देवेश, पार्वतीपुरा की पुष्पा, दोदापुरा के सुग्रीव सिंह, किंदरपुरा के पुनीत को बाह सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।