फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Expressway Accident: टायर फटने से एक्सप्रेसवे पर पलटी बस...महिला और बच्चे की मौत, 12 यात्री घायल

Sun, 11 Jan 2026 03:56 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की माैत हो गई। 12 यात्री घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से दरभंगा बिहार जा रही बस टायर फटने के बाद मैनपुरी के करहल में मार्ग पर पलट गई। हादसे में एक महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक निजी बस दिल्ली से करीब 55 यात्रियों को लेकर दरभंगा बिहार जा रही थी। बस जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 82.700 किमी के पास पहुंची, तभी बस का अगला टायर फट गया। अनियंत्रित हुई बस मार्ग पर पलट गई। चीखपुकार के बीच आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर आ गई। हादसे में 35 वर्षीय रंजना देवी निवासी गांव मिशी थाना कुसेसर दरभंगा बिहार और तीन वर्षीय मोहम्मद खालिद निवासी नीरपुर भडरिया थाना सिंगिंया जिला समस्तीपुर बिहार की मौत हो गई।

हादसे में दीपक शर्मा (27), विभा कुमारी (25) निवासी कठरा जिला दरभंगा, रिहान (13) पुत्र अब्दुल सलार निवासी कुसेसर थाना सिंग्यिया समस्तीपुर बिहार, भीखन सदा (40) निवासी गांव मिशी थाना कुसेसर दरभंगा बिहार, मंजू (30) निवासी गांव मिशी थाना कुसेसर दरभंगा बिहार, गुलहसन (49) निवासी गांव भिलाई थाना मैसी सायरसा बिहार, मुकेश मंडल निवासी आम चोरी थाना मधुवनी बिहार, गुलाब देवी (40) निवासी कंजारा थाना सिंगिया समस्तीपुर बिहार, रमन पासवान (30) निवासी महादेव थाना बहेडा जिला दगभंगा बिहार, अनीषा खातून निवासी नीरपुर भदरिया थाना महेसिंगिंया समस्तीपुर बिहार, नव्या कुमारी (12) पुत्री चंदन कुमार निवासी इटवा शिव नगर थाना बिरोल दगभंगा बिहार घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें