फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर में घुसा...हाईवे पर लगी वाहनों की कतार, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

Mon, 26 Jan 2026 06:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों राहगीर जाम में फंसे रहे। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाॅयर्स कॉलोनी कट के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में ट्रक का एक पहिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वाहन बीच सड़क पर ही फंस गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


जाम के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक काफी देर तक पुलिस के पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन


http://
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें