मैनपुरी जनपद के कुरावली क्षेत्र में रविवार सुबह जीटी रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिवार में इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोहराम मचा हुआ है।
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में ग्राम हटऊ व शरीफपुर के बीच रविवार सुबह दो ट्रकों की सामने से टक्कर हो गई। बताया गया है कि ट्रक संख्या एचआर 36 T3659 एटा की ओर जा रहा था।
वहीं ट्रक संख्या यूपी 14FT 5746 एटा से आ रहा था। जनपद एटा की शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी 30 वर्षीय अजीत कुमार यादव ट्रक चालक था। शनिवार की रात वह ग्वालियर से ट्रक में एक कंपनी के पाइप लेकर इटावा होते हुए एटा के लिए निकला था।