फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आर्थिक तंगी से परेशान ट्रक चालक ने कीटनाशक खाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 1 मृतक प्रताप , फाइल फोटो आर्थिक तंगी से पनपा गृह क्लेश ट्रक चालक ने खाया कीटनाशक,मृत्यु
विज्ञापन
खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में शुक्रवार को एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि चालक ट्रक की किश्त जमा नहीं कर पाया था और आर्थिक तंगहाली से परेशान था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव लखनपुरा निवासी प्रताप 35 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल ट्रक चालक था। उसने आयशर ट्रक खरीदा था। ट्रक की किश्त वह जमा नहीं कर पा रहा था। फाइनेंस कंपनी ने ट्रक जब्त कर लिया था। आर्थिक तंग के कारण प्रताप कई दिन से अवसाद में था। शुक्रवार दोपहर को आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से परेशान होकर प्रताप ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन के मुताबिक प्रताप की शादी जारुआ कटरा निवासी चंदा के साथ हुई थी।मृतक चार छोटे बच्चे दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पिता कन्हैया लाल के तीन पुत्रों में प्रताप सबसे छोटा था। थाना प्रभारी ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें