फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल की ओर जाने वाले वीआईपी रोड पर आफत...मेट्रो की हुई बैरिकेडिंग, लग रहा जाम

Sat, 01 Feb 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट स्टेशन से माल रोड तक कॉरिडोर के लिए सेंट्रल वर्ज पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। इस वजह से ताज जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर लोग जाम में फंस रहे हैं। 
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो के आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक के दूसरे कॉरिडोर का काम शुरू होने के बाद यूपीएमआरसी ने माल रोड पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। पहले सुल्तानपुरा और अब प्रतापपुरा से तारघर मैदान होते हुए माल रोड पर सेंट्रल वर्ज पर बैरिकेडिंग की गई है। बैरिकेडिंग के बाद छह लेन का माल रोड सिर्फ दो लेन का रह गया है। इससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को पर्यटकों के आवागमन के चलते जाम की समस्या और बढ़ने की आशंका है। सुल्तानपुरा पर ग्रांड होटल से आगरा कैंट स्टेशन के अटल चौक तक मेट्रो की बैरिकेडिंग के कारण पूरा रास्ता बंद है। सिर्फ दोपहिया वाहन ही निकल पा रहे हैं। अब डाकघर, बीएसएनएल मैदान के पास वाले माल रोड पर बैरिकेडिंग किए जाने के कारण दोनों ओर सिर्फ एक लेन ही ट्रैफिक के लिए रह गई है।

पर्यटन उद्यमियों ने मेट्रो और ट्रैफिक पुलिस से वैकल्पिक मार्ग के रूप में सदर, ताज रोड होते हुए उपयोग करने और बालूगंज रोड को एएसआई कार्यालय तक उपयोग करने की मांग की है ताकि लोगों को जाम से न जूझना पड़े।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्ग बनाएं
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन का कहना है कि शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या ताजमहल में अच्छी रहती है। वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए ताकि स्टेशन तक सुगमता से पर्यटक जा सकें।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के गौरव चौहान ने बताया कि एयरपोर्ट और कैंट स्टेशन से पर्यटक ताजमहल तक माल रोड के जरिए ही आते हैं। शनिवार-रविवार और स्कूल की छुट्टी के समय जाम लगता है। वैकल्पिक मार्ग जरूरी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें