आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक परिवार द्वारा स्ट्रीट डॉग को खाना देने पर धमकी मिल रही है। पीड़िता परिवार ने कैस्पर्स होम संचालिका से शिकायत की, जिसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया।
आगरा के सिकंदरा की एक काॅलोनी में स्ट्रीट डाॅग को भोजन देने का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। एक परिवार का आरोप है कि उन्हें धमकाया जा रहा है। इससे वो दहशत में हैं। उन्होंने कैस्पर्स होम संचालिका से शिकायत की। उन्होंने पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। हालांकि केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि शास्त्रीपुरम स्थित द्वारिका कृष्णा राॅयल में कुछ कुत्तों को गायब करने की सूचना मिली थी। इस पर शिकायतकर्ता से बात की। पता चला कि 16 वर्षीय किशोरी काॅलोनी में रहने वाले कुत्तों को खाना देती है। इसका काॅलोनी के कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। पिछले दिनों एक पिल्ले को लोगों ने फेंक भी दिया था। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य संकलन कर केस दर्ज किया जाएगा।