फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की सुनवाई, तीन तलाक पीड़ित की मां ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Sun, 08 Sep 2019 04:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
एंबुलेंस में बेसुध फरीदा, रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले के थाना कोसीकलां पुलिस ने तीन तलाक पीड़ित महिला की सुनवाई नहीं की तो उसकी मां ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे मथुरा रेफर किया गया है। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  
विज्ञापन


समरीन नाम की महिला को उसके पति नाजिम ने तीन तलाक दे दिया है। वो अपनी मां के घर रहती है। समरीन का आरोप है कि महिला दरोगा पिछले एक माह से कार्रवाई करने की बजाय टरका रही है। जब भी कार्रवाई को कहा गया तारीख रख दी गई। 

समरीन के ससुराल वाले मथुरा के घीया मंडी में रहते हैं। पति नाजिम एक दुकान पर काम करता है। पीड़ित के अनुसार, ससुरालीजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पति और ससुरालीजन कहते हैं कि पुलिस वही करेगी जो हम कहेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंसाफ को उठी आवाज, चीखों में बदली और 'खामोश' हो गई, पढ़ें दंपती के आत्मदाह की दर्दनाक कहानी
विज्ञापन

घर पर खाया विषाक्त पदार्थ

आरोपियों पर कोई कार्रवाई न होने से दुखी समरीन की मां फरीदा ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। फरीदा की हालत बिगड़ने पर परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले वालों की मदद से समरीन और उसके अब्बू फरीदा को कोसीकलां थाने लेकर आए।

इसके बाद पुलिस फरीदा को अस्पताल लेकर गई, जहां से उसे मथुरा रेफर कर दिया गया। फरीदा के पति का आरोप है कि वे लोग एक महीने से थाने के चक्कर काट रहे हैं। एसएसपी के यहां भी शिकायत की, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें