फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने की छेड़छाड़, शौहर ने बोला तीन तलाक, शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने भगाया

Thu, 05 Sep 2019 01:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां (मथुरा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र में तीन तलाक मामला सामने आया है। एक महिला ने ससुर पर छेड़खानी और शौहर पर तलाक देने का आरोप लगाया है। उसने बुधवार को तहसील दिवस में इसकी शिकायत की। पीड़ित महिला ने थाना पुलिस पर थाने से भगा देने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन


कस्बा कोसीकलां के एक मोहल्ले में रहने वाले रिक्शा चालक ने दो पुत्रियों की शादी तीन वर्ष पूर्व हरियाणा के फरीदाबाद के युवकों से की थी। उसकी एक पुत्री की दो बेटियां भी हैं। आरोप है कि रविवार की रात में उसकी पुत्री कमरे में सो रही थी कि उसका ससुर आया और छेड़खानी करने लगा। 

ये भी पढ़ें: पुलिस की लापरवाही से उजड़ गया जोगेंद्र का हंसता-खेलता परिवार, जानिए पूरा घटनाक्रम
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विरोध करने पर ससुर चला गया। सोमवार की सुबह महिला ने अपने पति को यह बात बताई, लेकिन वो कुछ नहीं बोला। इस पर महिला ने अपने मायके वालों को बताया तो वो लोग फरीदाबाद पहुंच गए और पीड़िता को कोसी ले आए। इसी बीच उसका शौहर यहां आकर तलाक देकर चला गया। 

आरोप है कि जब महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया। इसके बाद उसने तहसील दिवस में शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि अगर कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: आगरा जोन में 20 दिन में तीन तलाक के 17 केस, ताजनगरी में सबसे अधिक, डीजीपी को भेजी रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें