फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को दिया तीन तलाक, बहन को कर ले गया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर में पत्नी को उसके पति द्वारा तीन तलाक दे दिया। वहीं पति अपनी पत्नी की बहन को अगवा कर ले गया। पुलिस ने एसपी के आदेश के बाद पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुजावलपुर नई बस्ती निवासी खुशनुमा पुत्री सरफुद्दीन की शादी 11 वर्ष पूर्व बबलू पुत्र मोहम्मदनूर निवासी नगला नागासैत थाना कम्पिल जिला फर्रूखाबाद के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह घर पर अकेेली थी तभी उसके नंदोई ईनुश लाहोरी दरवाजा एटा व जेठ चांद मियां ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। वह किसी तरह से वहां से बचकर अपने तीन बच्चों के साथ मायके आ गई। जहां उसका पति मौजूद मिला। पति से जब इस बारे में शिकायत की तो उसने तीन तलाक दे दिया तथा उसकी बहन को अगवा कर ले गया।
घटना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने 23 जून को ससुरालीजनों को बुलाया तो उनके द्वारा एक लाख रुपये व सोने की चैन की मांग की जाने लगी। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश के बाद पति बबलू, जेठ चांद मियां, नंदोई यूनिस, सास फिरदौस व ससुर मोहम्मद नूर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें