फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर ने तीसरे निकाह के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, घर से निकाला

Wed, 23 Oct 2019 10:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
triple talaq
विज्ञापन
गुम्मट तख्त पहलवान की रहने वाली जरीना ने अपने पति नईम और ससुरालीजनों के खिलाफ तीन तलाक और हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि कार के लिए उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। वह बच गई तो शौहर ने तीन तलाक देकर निकाल दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पति के दोस्त से परेशान महिला, बताता है अपनी पत्नी, जानिये आखिर क्या है पूरा मामला

नईम नई बस्ती तिलक बाजार का है। दोनों की शादी 15 अप्रैल 2017 को हुई थी। आरोप है कि नईम, उसका पिता हनीफ, मां मुमताज, ताऊ परवेज कार की मांग कर रहे थे। दो जुलाई को जरीना पर केरोसीन डाल दिया गया था।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ताजमहल: छह घंटे में तीन बार सर्वर डाउन, टर्न स्टाइल गेट बंद होने से हजारों पर्यटक हुए परेशान

उसे जिंदा जलाने की कोशिश की लेकिन आस पास के लोगों ने बचा लिया। जरीना के पिता मुमताज का कहना है कि नईम दो निकाह कर चुका है। अब तीसरे की तैयारी में है। उसकी बेटी का मामला परामर्श केंद्र पर चला।

 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दो भाइयों के लिए 'काल' बनकर आए ससुराल वाले, उजाड़ दी अपनी ही बहनों की 'दुनिया'

पुलिस ने समझौते का प्रयास किया लेकिन नईम और उसके परिवार के लोग राजी नहीं हुए। इसके बाद नईम ने तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पक्ष केलोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: इटली में चुनौती देंगे 'रफ्तार के बादशाह' शहान अली मोहसिन, आगरावासियों को जीत का
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें