फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः तीन तलाक देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद जेल

Tue, 06 Aug 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तीन तलाक देने वाला आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना लोहामंडी पुलिस ने तीन तलाक बोलकर पत्नी फरीन को घर से निकालने के आरोपी पति जमरुद्दीन उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आजाद नगर, खंदारी निवासी फरीन पुत्री इकरार ने रविवार को पति जमरुद्दीन के खिलाफ थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि ससुराली शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे।

20 दिन पहले पति ने मारपीट की। विरोध करने पर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी जमरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

सास, देवर, ननद और नंदोई भी आरोपी
फरीन ने देवर चांद उर्फ राहत, बुरान, सैफुद्दीन, सास शहनाज, ननद गुड़िया पत्नी नाजिम, नंदोई नाजिम को भी नामजद किया है। उन पर मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।

पत्नी को नहीं देता था मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, जमरुद्दीन से पूछताछ में पता चला है कि वह पत्नी को मोबाइल नहीं देता था। मायके वालों से अकेले में बात नहीं करने देता था। उसे अपने मोबाइल से ही बात कराता था। यह भी बताया कि वह कई दिन से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें