फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल्स 16 को

Thu, 14 May 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। 67वीं सीनियर प्रदेश स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का गठन 16 मई को किया जाएगा। इसके लिए जिला तैराकी संघ एकलव्य स्टेडियम में ट्रायल लेगा।
विज्ञापन

जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 30 और 31 मई को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित तरणताल में होनी है। ट्रायल्स 16 मई को अपराह्न 3 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। खिलाड़ियों से दोपहर 2:30 बजे तक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा गया है। इसकी जिम्मेदारी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता को दी गई है।

ट्रायल्स में वही पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म वर्ष 2013 या उससे पहले हुआ हो। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति और स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन (यूआईडी नंबर) लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें