फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारह साल चला मुकदमा, लूट के दोनों आरोपी बरी

Sat, 28 Nov 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कुंडल लूटने की कोशिश का मुकदमा करीब 12 साल चला। दर्जनों तारीखें पड़ीं लेकिन पीड़िता और प्रत्यक्षदर्शी मां आरोपियों की शिनाख्त नहीं कर सकीं। गवाह भी पलट गए। इससे अदालत ने दोनों आरोपियों कलुआ और गौरव को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावी क्षेत्र) अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-8 रविकांत ने सुनवाई पूरी होने पर बरी करने का आदेश पारित किया। अभियोजन के अनुसार, 23 अगस्त, 2014 को शाहगंज थाना क्षेत्र में जगदीश सिंह की बेटी मनीषा अपनी मां मीरा देवी के साथ घर के बाहर टहल रही थीं। आरोप था कि तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके (मनीषा के) कान से सोने का कुंडल खींचने की कोशिश की। शोर होने पर आसपास के लोग जुटे और दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया, 10 फरवरी, 2016 को आरोप तय हुए और 9 जनवरी, 2020 से अभियोजन साक्ष्य शुरू हुए।
सुनवाई में आए अहम मोड़
सुनवाई के दौरान अहम मोड़ पीड़िता की गवाही में आया। उसने अदालत में मौजूद कलुआ को देखकर कहा कि वह यह नहीं बता सकती कि वह घटना में शामिल था या नहीं, और न ही किसी आरोपी को पहचान सकी। पिता जगदीश सिंह ने भी स्वीकार किया कि घटना उन्होंने नहीं देखी बल्कि शोर सुनकर बाहर आए थे और करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पास गए। पड़ोसी गवाह पुष्पेंद्र और रमेश कुमार ने भी घटना या मौके पर पकड़ने की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

जिरह में मां मीरा देवी ने माना कि पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त नहीं कराई। विवेचक उपनिरीक्षक धनीराम पाल ने भी स्वीकार किया कि आरोपपत्र तो दाखिल हुआ, पर न तो कोई सामान बरामद हुआ और न ही किसी वस्तु की शिनाख्त कराई गई। साक्ष्यों के अभाव और विरोधाभासों के चलते अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषमुक्त किया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें