फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फॉरेंसिक रिपोर्ट से उठी पुलिस के गुडवर्क पर अंगुली, चार आरोपी बरी

Sat, 28 Nov 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हाथरस में हुई अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस का गुडवर्क विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक) की रिपोर्ट के सामने टिक नहीं सका। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनसे हथियार बरामद करने का दावा किया। मगर, प्रयोगशाला की जांच में खोखा कारतूस आरोपियों के हथियारों से चलने की पुष्टि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शी बताए गए गवाहों के बयानों में भी विरोधाभास रहा। इस पर एडीजे-19 लोकेश कुमार ने साक्ष्य के अभाव में चार आरोपियों को बरी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अदालत ने गवाहों के बयानों में विरोधाभास, वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट और बचाव पक्ष के तर्कों को ध्यान में रखते हुए जिला अलीगढ़ के कल्याणपुर निवासी शैलेश और थाना हाथरस के गांव अखई निवासी संजय, राहुल और प्रतीक को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया। घटना 4 सितंबर, 2006 थाना हाथरस जंक्शन की है। गजेंद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उनका अधिवक्ता पुत्र प्रताप सिंह रोज की तरह सुबह 8 बजे खेतों की तरफ घूमने गया था।
मैना ठाकुरों की मड़ैया के पास अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। परिजन पहुंचे तो प्रताप सिंह हिप्पी के घर के सामने मृत पड़ा था। शरीर पर चार-पांच जगह गोली लगने के निशान थे। पुलिस ने राजेश उर्फ टोंटा सहित दस लोगों को हत्या और अन्य आरोपों में नामजद किया। मृतक पर राजेश टोंटा के भाई की हत्या के मामले में आरोपी होने के साथ अन्य मुकदमे भी दर्ज थे। अभियोजन के अनुसार इसी रंजिश में हत्या की गई थी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर 2 जनवरी, 2015 को मामला आगरा स्थानांतरित हुआ। लगातार गैरहाजिर रहने के कारण राजेश उर्फ टोटा, अजय, संजू, गजेंद्र लाला, शीलू और मिलन सहित छह आरोपियों की पत्रावली अलग कर दी गई। शैलेश उर्फ शैलू, संजय, राहुल उर्फ अरविंद और प्रतीक उर्फ पुष्पेंद्र का विचारण हुआ। सुनवाई के दौरान वादी के चचेरे भाइयों ने घटना देखने और आरोपियों की पहचान करने की गवाही दी, जबकि नक्शा नजरी के आधार पर उनके बताए स्थान से घटना देख पाना संभव नहीं था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट का हवाला देकर पुलिस के दावे पर अंगुली उठाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें