फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के लिए हरे पेड़ों पर चली आरी, अब ताजमहल के पास ही उतरेगा हेलीकॉप्टर

Thu, 26 Oct 2017 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
हरे पेड़ों की बलि चढ़ा दी गई - फोटो : सतेंद्र सिंह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आगरा में ताजमहल के साए तले नगला पैमा में रबर चेक डैम के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे। नगला पैमा में जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा, वहां पीडब्ल्यूडी ने कई पेड़ काट दिए। 
विज्ञापन


ताजमहल के पूर्वी गेट की ओर स्थित नगला पैमा में हैलीपैड के निर्माण के लिए हरे पेड़ों की बलि चढ़ा दी गई, जबकि एक दिन पहले ही हरे पेड़ काटने की अनुमति के मामले में सरकार के रुख से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वी गेट पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग को ढहाने के आदेश दिए थे।

मुख्यमंत्री के नगला पैमा में आगमन के मद्देनजर आननफानन में हैलीपैड का निर्माण किया गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने हैलीपैड के पास खेत में लगे कई हरे पेड़ों पर आरी चलवा दी। 
विज्ञापन


बेहद मोटे तनों वाले पेड़ों को हेलीकॉप्टर के उतरने के दौरान सुरक्षा के नाम पर काट दिया गया। ताजमहल के बेहद नजदीक नगला पैमा में पेड़ काटने पर ग्रामीणों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएम का हेलीकॉप्टर उतरेगा, सैलानियों का नहीं

हैलीपेड - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के 500 मीटर दायरे से बाहर, लेकिन 11 सिड्डी स्मारक से एकदम सटे एडीए के नव विकसित पार्क में सीएम का हेलीकॉप्टर उतारा जाएगा। आगरा किला और ताजमहल के बीचोंबीच मौजूद इस पार्क से ही पर्यटन उद्योग आगरा दर्शन की हैली सेवा शुरू करने की मांग कर रहा था।

तब पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने ताजमहल के पीछे हैलीपैड बनाने से इंकार कर इसे इनर रिंग रोड पर यूपीडा की जमीन पर प्रस्तावित किया था। पर्यटन विभाग ने तर्क किया था कि हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान आवाज और कंपन से ताजमहल पर असर पड़ सकता है। 

पर्यटन उद्योग ने हैली सेवा के इस जगह से शुरू करने पर ताज और किला दोनों स्मारकों के एरियल व्यू के मद्देनजर मांग की थी, लेकिन सैलानियों की जगह, यहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यह पहला मौका है, जब ताज के पीछे दो जगह हेलीकॉप्टर उतारा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें