फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी अस्पताल में हो रहा हाथियों के पैरों और जोड़ों के दर्द का उपचार

विज्ञापन
मथुरा। फरह के हाथी अस्पताल में उच्च जल प्रपात में हाथी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। यमुना नदी के किनारे बनाए गए हाथी अस्पताल में बीमार हाथियों को हाइड्रोथेरेपी देने के लिए जंबो पूल की स्थापना की गई है। इसमें उच्च दाव वाले जलपात्र के माध्यम से हाथियों के गठिया, जोड़ों के दर्द और पैरों की बीमारियों का उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग के सहयोग से एसओएस संस्था द्वारा बनाया गया जंबो पूल 11 फीट गहरा है। इसमें पानी के अंदर दीवारों में कुल 21 उच्च दबाव जेट स्प्रे लगे हैं, जो हाथी के ऊपर पानी का दबाव बनाते हैं और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद करते हैं।
वन्य जीव पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यदुराज ने बताया कि हाथियों के पैरों के दर्द व सूजन आदि के लिए हाइड्रोथेरेपी के माध्यम से उपचार किया जा रहा है, जो एक पूरक उपचार है।
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल में हाथियों के इलाज के लिए वायरलेस डिजिटल एक्स-रे, लेजर ट्रीटमेंट, डेंटल एक्स-रे, थर्मल इमेजिंग और अल्ट्रासोनोग्राी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। वाइल्ड लाइफ एसओएस के सह संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण, गीता शेषमणि, सह संस्थापक ने कहा कि पशु चिकित्सकों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की टीम 24 घंटे हाथियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस तरह के विशिष्ट उपचारों के माध्यम से, हम दुनिया भर में कैद में एशियाई हाथियों के प्रबंधन के लिए एक मॉडल विकसित करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें