आगरा। खाटूश्याम धाम जाना आगरा के श्रद्धालुओं के लिए आसान हो जाएगा। रेलवे ने गाड़ी संख्या 04161-04162 प्रयागराज-सीकर-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिससे आगरा कैंट से रींगस जंक्शन तक सीधी ट्रेन उपलब्ध होगी।
ये ट्रेन 10 अगस्त से 30 नवंबर तक प्रयागराज से प्रत्येक सोमवार तथा 11 अगस्त से 1 दिसंबर तक सीकर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन प्रयागराज, भरवारी, फतेहपुर, गोविंदपुरी, फफूंद, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, खातीपुरा, जयपुर, रींगस होते हुए सीकर जाएगी। 20 कोच वाली इस ट्रेन में दो एसएलआरडी, सात सामान्य, 10 स्लीपर और एम एसी तृतीय श्रेणी कोच होगा। आगरा कैंट पर ट्रेन प्रयागराज से सीकर जाते समय रात 1:45 बजे तथा वापसी में रात 11:05 बजे पहुंचेगी।