फ्लाइट की टिकट के लिए उदयपुर की एक ट्रेवल कंपनी से संपर्क किया। संचालक ने 21 फरवरी, 2019 को जाने और 10 मार्च को वापस आने की टिकट बताई। तीन बार में 2.74 लाख रुपये ले लिए। उन्हें बताया कि स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट पकड़नी है।
20 फरवरी, 2019 को संदीप गुप्ता अपने दोस्त के साथ इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए। यहां ट्रेवल संचालक ने फोन करके कहा कि स्विस फ्लाइट कैंसल हो गई है। दूसरी फ्लाइट से टिकट का इंतजाम करता हूं।
संदीप का कहना है कि उसने झूठ बोला था, फ्लाइट कैंसल नहीं हुई थी। दो दिन इंतजार के बाद वो वापस आ गए। रुपये वापस मांगने पर ट्रैवल संचालक ने 27 फरवरी की टिकट मेल से भेज दीं। मगर, जब वह एयरपोर्ट पर पहुंचे तो टिकट नकली बताई गईं।
ट्रेवल संचालक को फोन किया लेकिन वो स्विच ऑफ था। संदीप ने वापस आने के बाद संपर्क की कोशिश की लेकिन फोन नहीं लगा। वह एजेंसी के कार्यालय पर गए लेकिन संचालक ने धमकी देकर भगा दिया।
संदीप ने बताया कि थाना सदर में उनकी शिकायत पर जांच पूरी हो चुकी है। इसमें मामला सही निकला है। इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर में एक बार फिर शिकायती पत्र दिया। इसके बाद सीओ सदर विकास जायसवाल से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर का कहना है कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।