फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के अगले दिन सामने आई दुल्हन की असलियत, परिवार वालों के उड़ गए होश

Sat, 15 Feb 2020 12:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन
विज्ञापन
कासगंज जनपद में सुन्नगढ़ी के ग्राम नागर में एक लुटेरी दुल्हन पति व सास को बेहोश करने के बाद घर से नकदी, आभूषण आदि लूटकर चंपत हो गई। पति व सास को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 
अर्जुन पुत्र देवकी प्रसाद निवासी सुन्नगढ़ी की शादी गांव के ही व्यक्ति ने कादरचौक से तय की थी। 12 फरवरी को उसकी शादी हो गई। इसके बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई। विदा के बाद दुल्हन की मौसी भी ससुराल आ गई।

बृहस्पतिवार को देर सायं दुल्हन ने पति व सास सत्ती देवी को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जबकि अन्य ससुरालीजन घर के बाहर सो रहे थे। दुल्हन 15 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी व अन्य जेवर लेकर मौसी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब परिजन सुबह सोकर उठे तो सत्ती देवी व अर्जुन घर बेहोश मिले, जबकि दुल्हन व उसकी मौसी गायब थीं। घर की अलमारी आदि खुली पड़ी थी, यह देखकर परिजन दंग रह गए। जब इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वे भी एकत्रित हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। बेहोश हुए पति व सास को जिला अस्पताल भेजा गया। बहु के घर पर आने की सभी को खुशी थी। परिवार बहू की मुंह दिखाई की रस्म करना चाहता था लेकिन दुल्हन ने इंकार कर दिया।  

जिले में पहले भी हो चुकी हैं वारदात
28 जनवरी 2013 पटियाली में नकदी आभूषण लूटकर दुल्हन फरार
18 सितंबर 2016 सुन्नगढ़ी में दुल्हन ने दिया वारदात को अंजाम
19 फरवरी 2017 पटियाली में दुल्हन ने की लूट
6 अक्तूबर 2018 ढोलना में नई नवेली दुल्हन ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस को अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है, जिससे प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी- राजेश मीणा, थाना प्रभारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें