फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में अब महंगा सफर: उत्तरी बाईपास पर शुरू होगा टोल टैक्स, कार चालकों को देने होंगे 95 रुपये

Sat, 02 May 2026 11:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के उत्तरी बाईपास पर जल्द ही टोल टैक्स वसूली शुरू होने जा रही है, जिसमें कार चालकों को 95 रुपये चुकाने होंगे। शासन से फास्टैग की अनुमति मिलते ही टोल प्लाजा से शुल्क वसूली शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
उत्तरी बाईपास से गुजरती कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी बाईपास से गुजरने वाले वाहनों से जल्द ही टोल टैक्स वसूली शुरू हो जाएगी। इसके लिए शुल्क भी तय हो गया है। कार चालकों को रोड से गुजरने पर 95 रुपये देने होंगे। शासन से फास्टैग की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

 

रैपुरा जाट से खंदौली के बीच 14 किमी. का बाईपास बना है। बीते साल 4 दिसंबर से इससे वाहन गुजर रहे हैं। अब इस पर टोल टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए बल्देव के क्षेत्र के गांव मिडावली में टोल प्लाजा भी बन गया है। इसमें कार के लिए 95 रुपये, बस के लिए 295 रुपये और ट्रक के लिए 450 रुपये शुल्क देना होगा।

प्लाजा मैनेजर तुलसीराम गुर्जर ने बताया कि उत्तरी बाईपास पर टोल टैक्स की दरें तय कर दी गई हैं। शासन से फास्टैग की अनुमति मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

टोल टैक्स दरें (मिडावली टोल प्लाजा)

वाहन प्रकार टोल शुल्क
कार ₹95
बस ₹295
ट्रक ₹450
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें