फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: विकलांग को पीट-पीटकर किया अधमरा, उपचार के दौरान मौत; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 02 May 2026 11:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के अहारन गांव में तेज बाइक चलाने से रोकने पर हुए विवाद में एक विकलांग व्यक्ति की पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है, जबकि पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव अहारन में बृहस्पतिवार रात तेज बाइक चलाने से मना करने पर बाइक सवार और उसके साथियों ने विकलांग को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हार्टअटैक बताया है। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे धर्मेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे वह अपने प्लॉट पर खड़ा था। तभी गांव के निवासी अतुल के परिवार में होने वाली शादी में उपहार के रूप में देने के लिए लाई गई बाइक को अतुल काफी तेज गति से लेकर उसकी तरफ आया। धर्मेंद्र ने उससे बाइक को तेज गति से चलाने से मना किया तो वह गालीगलौज करने लगा।

मना करने पर अतुल और उसके परिजन , श्याम, अजीत, योगेश, अतुल का साला और एक अज्ञात ने धर्मेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। धर्मेंद्र का विकलांग चाचा सुभाष ने धर्मेंद्र के साथ मारपीट करने से रोकने तथा गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

घायल सुभाष को परिजन देर रात थाना बरहन लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायल को एसएन अस्पताल आगरा भेज दिया। जहां उसकी शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक पैरालिसिस का मरीज बताया गया है। सुभाष की मौत होने पर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराय गया । मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी बरहन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुभाष की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक के भतीजे धर्मेंद्र पुत्र सुधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात सहित छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें