फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के लिए दें 26 से दावा आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात शिक्षकों को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए इस महीने और इंतजार करना होगा। शासन के निर्देश पर शिक्षकों को दावा और आपत्तियां देने के लिए समय दिया गया है। वहीं विभाग को भी डाटा संशोधित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत पिछले दो महीने से प्रक्रिया चल रही है।15 मार्च तक प्रक्रिया पूरी होनी थी लेकिन इसी बीच शासन ने ऑनलाइन आवेदन में की गईं त्रुटियों को सुधारने के लिए आवेदकों को एक और मौका दिया है। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक- शिक्षिकाओं से 19 मार्च से 26 मार्च तक दावे व आपत्तियां मांगी गई हैं। 26 तक दावे व आपत्तियां आने के बाद 27 से 31 मार्च तक बीएसए कार्यालय में उनके संशोधन का कार्य किया जाएगा। जिले में 328 शिक्षकों ने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के तहत आवेदन किया है। जबकि 48 शिक्षकों ने पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन किया है। सभी को इस प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें