फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटे हुए वाहनों के साथ कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना पुलिस ने चोरी के वाहन खरीदने के बाद उन्हें काट कर बेचने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। इससे पूर्व भी पुलिस एक कबाड़ी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर एक ऑटो पार्ट्स की दुकान के नीचे हॉल में कबाड़ का काम हो रहा है। वहां चोरी के वाहन खरीदने के बाद काटे जाते हैं। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां एक व्यक्ति ट्रैक्टर के पार्ट्स खोल रहा था। वहीं कई वाहनों के टुकड़े वहां पड़े हुए थे।
पकड़े गए कबाड़ी ने अपना नाम दिनेश कुमार निवासी बरनाहल बताया। उसने बताया कि ट्रैक्टर और मोटर साइकिल जिस व्यक्ति से खरीदी है। उसको वह नहीं जानता। वह पार्ट्स को निकाल कर बेच देता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद पकड़े गए कबाड़ी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें