फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या हत्या: ट्रांसपोर्टर की आखिर कैसे हुई मौत,जीएसटी महिला अधिकारी और पति पर शक; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Apr 2026 07:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने जीएसटी अधिकारी व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर इसे हादसा बता रही है। परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस आयुक्त से मिलने की तैयारी में हैं और मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शाहगंज के मल्ल का चबूतरा में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले ट्रांसपोर्टर असगर अली का आज परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने थाना पुलिस से बातचीत कर महिला जीएसटी अधिकारी, उसके पति और अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार को कार्रवाई की मांग करने के लिए परिजन पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिलेंगे।
विज्ञापन

 

ट्रांसपोर्टर असगर अली के पुत्र ने बताया कि पिता अपनी अजमन ट्रांसपोर्ट कंपनी का माल लेकर ड्राइवर के साथ शुक्रवार रात जयपुर जाने के लिए निकले थे। फतेहपुर सीकरी टोल के पास राज्य कर विभाग के सचल दल की अधिकारी रेशू त्रिपाठी ने ट्रक रुकवाया। बिल दिखाने के बाद भी गाड़ी को ड्राइवर के साथ जयपुर हाउस स्थित कार्यालय भेज दिया। पिता को हिरासत में ले लिया। इस बात की जानकारी पिता ने कॉल कर दी थी। सुबह पांच बजे तक पिता से संपर्क नहीं होने पर वह परिवार के साथ पिता को ढूंढने निकले, इसी दौरान किसी राहगीर ने पिता के मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में हमारे गोदाम के पास पड़ा होने की सूचना दी।

पिता को लहूलुहान अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त की अवैध वसूली, सरकारी पद का दुरुपयोग व उत्पीड़न आदि की शिकायत प्रमुख सचिव, राज्य कर आयुक्त, लोक आयुक्त, पुलिस अधीक्षक विजिलेंस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। महिला अधिकारी और नगर निगम में काम करने वाला उसका पति शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपियों ने पहले दबाव बनाने के लिए थाना हरीपर्वत में पिता पर प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। रास्ते में रोक कर धमकी दी जा रही थी। आरोपियों ने पिता की हत्या करवाई है। पुलिस को तहरीर का इंतजार

 

सीसीटीवी में कार की टक्कर से हुई मौत की पुष्टि
थाना प्रभारी शाहगंज ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी में कार की टक्कर से मौत होने की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस अभी हादसा मान कर जांच कर रही है। परिजन अगर तहरीर देंगे तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अगर आरोपियों का टक्कर मारने वाली कार के स्वामी या चालक से कोई संबंध मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर और रिश्तेदार पूर्व सपा नेता पर जताया शक
 
विज्ञापन

लूट के आरोप में जेल जा चुका है महिला अधिकारी का ड्राइवर
मामले में असगर अली के पुत्र अब्दुल आरोप लगाया है कि महिला अधिकारी अपने ड्राइवर जो पूर्व में कारोबारी से लूट के आरोप में जेल जा चुका है और एक रिश्तेदार जो पूर्व में सपा से जुड़ा था और वर्तमान में खुद को एक समाचार पत्र का ब्यूरो बताता है। दोनों के जरिए पिता को लगातार धमकी दिलवा रहे थे। शनिवार को पिता दोनों के खिलाफ तहरीर देने जा रहे थे। इससे पहले ही पिता की हत्या कर दी गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें