मैनपुरी। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बुधवार को भी अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर 30 ई-रिक्शा और टेंपो सीज किए गए। प्रत्येक पर 5 से 7 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे पूर्व मंगलवार को 50 वाहनों को सीज किया गया था।
विज्ञापन
एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि पिछले दो दिनों में अभियान के तहत कुल 80 अवैध वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान करहल में 10 और मैनपुरी में 20 कुल 30 ई रिक्शा और टेंपो सीज किए गए। संवाद