फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंदन के परिवार की हटी सुरक्षा, परिजन चिंतित

Wed, 02 Apr 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई। अब सुरक्षा व्यवस्था हट जाने से परिजन चिंतित हैं।तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन की हत्या के बाद कासगंज दंगे की आग में सुलग गया था। इसके बाद उनके पिता सुशील गुप्ता, व भाई विवेक गुप्ता को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। घर पर भी पुलिस की तैनाती की गई। इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। कोर्ट में ट्रायल के दौरान लखनऊ से पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। सभी दोषियों को तीन जनवरी 2025 को आजीवन कारावास की सजा हो गई। अब पुलिस की घर व पिता व भाई को मिली सुरक्षा को पूरी तरह से हटा लिया गया है। सुरक्षा हट जाने से परिजन चिंतित हैं। पिता व भाई ने बताया कि 18 फरवरी को सभी सुरक्षा हटा ली गई है। जबकि चार दोषियों के परिजन ने लखनऊ में तथा 24 दोषियों के परिजन ने इलाहबाद में अपील की है। मुकदमे की पैरवी के लिए आना जाना होता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा हट जाने से चिंतित हैं। सुरक्षा को फिर से बहाल किया जाए। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि सुरक्षा के लिए जो निर्धारित था वह समाप्त हो चुका है। इसके चलते सुरक्षा को हटा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें